Jaunpur News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, किसान नेता अजीत सिंह डोभी नजरबंद
पुलिस ने कहा - पीएम मोदी के बनारस दौरे पर जाने का था प्लान
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। बनारस में पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने जगह-जगह कांग्रेस नेताओं को नजरबंद कर रखा है। जौनपुर में गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रमोद के. सिंह को सुजानगंज पुलिस ने उनके स्कूल में ही नजरबंद कर दिया। वह मछलीशहर जाने की दुहाई देते रहे और यह भी कहते रहे कि उनका बनारस जाने का कोई प्लान नहीं है। इस पर पुलिस का कहना था कि हम लोग आपकी सुरक्षा में है, हमें सूचना मिली है। जब उन्होंने कहा कि अगर सुरक्षा में हैं तो हमारे साथ चलिए तो पुलिस ने कहीं भी जाने से इनकार कर दिया। फिलहाल कांग्रेस नेता को उनके ही विद्यालय में नजरबंद कर दिया गया। वहीं चंदवक में किसान नेता अजीत सिंह डोभी को भी गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 7 बजे उनके घर पर नजरबंद कर दिया गया। चंदवक पुलिस को सूचना थी कि किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल किसान नेता के नेतृत्व में प्रधानमंत्री से मिलने जाएगा। सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गई और किसान नेता अजीत सिंह डोभी को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कंपोजिट विद्यालय पचहटिया की प्रधानाध्यापक अर्चना रानी हुईं सम्मानित