Jaunpur News: पौधारोपण अभियान की सफलता के लिए जागरूकता और जिम्मेदारी जरूरी : सत्यम सुंदरम
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चीन व राजपथ दिल्ली में जिले का परचम लहराने वाले युवा यूथ आइकन के रूप में पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बना चुके राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व स्वयंसेवक सत्यम सुंदरम मौर्य ने अपने जन्मदिन पर पौधरोपण कर समाज में एक नई क्रांति का आगाज किया। सदैव बेहतर राष्ट्र निर्माण की बात करने वाले सत्यम सुंदरम मौर्य ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण कर जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाने के बजाएं राष्ट्र को आने वाली पीढ़ियों को समर्पित किया है। पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ मुहिम के अंतगर्त अपने जन्मदिन पर नीम का पौधा लगाया। इस दौरान श्री मौर्य ने कहा कि इस देश के प्रत्येक नागरिकों का दायित्व है कि अपने आस पास के पर्यावरण को साफ एवं स्वच्छ रखें।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मानव धर्मशास्त्र यथार्थ गीता का वितरण
जौनपुर जैसे शहर में बढ़ती वाहनों व कारखानों की संख्या के कारण प्रदूषण की समस्या बढ़ती जा रही है प्रदूषण के कारण अनेक बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं और लोगों को शुद्ध वायु भी नहीं मिल पा रही है।इसी समस्या को देखते हुए मैंने अपने जन्मदिन पर निरंतर दस वर्षों से पौधारोपण करने के संकल्प के साथ पौधों की सुरक्षा भी समय-समय पर करूंगा। युवा अपने जन्मदिवस पर केक काटना छोड़कर पौधे लगाएं ही नहीं बल्कि लगाए गए पौधे का संरक्षण भी करें और पेड़ो के अंधाधुंध कटाई को भी रोकना होगा।
इस काम को केवल सरकार के सहारे नहीं छोडा जा सकता। इसमें आम आदमी की भागीदारी भी सुनिश्चित करनी होगी। सभी लोग अपने जन्मदिन पर एक पेड़ अवश्य लगाए। साथ ही उसकी हिफाजत का भी संकल्प लें।
![]() |
Ad |