BREAKING

Jaunpur News: मुकुट पूजा के साथ कबुलपुर की ऐतिहासिक रामलीला हुई शुरू

जफराबाद, जौनपुर। श्री दया नारायण लीला समिति  के तत्वाधान  कबूलपुर बाजार में होने वाली रामलीला का शुभारंभ शनिवार को मुकुट पूजा के साथ शुरू हो गयी। मुकुट पूजा का कार्यक्रम आचार्य धीरज पाठक द्वारा कराया गया।मुकुट पूजा के उपरांत आम आदमी पार्टी के काशी प्रान्त के प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह मुन्ना तथा दिल्ली से आये आम आदमी पार्टी के नेता विजय पाठक ने भगवान श्रीरामजी के जीवन तथा आज उनके चरित्र को बताया।दोनों नेताओं ने कहा कि हमें प्रभु श्रीरामजी का अनुकरण करके के जीवन को सफल बनाना होगा।

कार्यक्रम एडीएम अजय अम्बर ने कहा कि हमको प्रभु श्रीरामजी ने सत्यता के साथ जीवन जीना चाहिये।उन्होंने जो त्याग का अद्वितीय उदाहरण दिया था।वह आज हमें आपको करना चाहिये।इसके पूर्व अतिथियों को संस्था के अध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव, महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव,अखिलेश सिंह,सत्यम श्रीवास्तव, रमेश चन्द्र जायसवाल, शशिकांत पाठक, शरद यादव,अंकित श्रीवास्तव,राम आसरे मिश्र,सजंय यादव,भूपेश श्रीवास्तव,आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।उदघाटन कार्यक्रम में गाजीपुर की प्रसिद्ध लोकगीत बिरहा गायिका खुशी यादव ने अपने भक्ति तथा लोकगीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर दुर्गा प्रसाद जायसवाल, डॉ विनय प्रजापति,व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जायसवाल,जगन्नाथ चौहान, सुजीत चौहान, अनिल पाठक,प्रेमचंद मोदनवाल, राजेन्द्र यादव टाइगर,आदि मौजूद रहें।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें