Jaunpur News: शारदीय नवरात्रि के छठवें दिन भी हुआ सांस्कृतिक आयोजन
जौनपुर। शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जनपद जौनपुर स्थित माँ शीतला चौकिया धाम मंदिर प्रांगण में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज के कार्यक्रम की मुख्य कलाकार प्रमिला देवी रहीं, जिन्होंने “मैया निमिया के डरिया”, “मैया नावेली जुलनवा हो”, “जूली जूलीना देवी” जैसे देवी गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। उनकी संगीतमयी प्रसुति से संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
संस्कृति विभाग के अधिकारी डा. राम नरेश पाल (क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी) वाराणसी इकाई प्रथम सूरज यादव (पुरातत्व विभाग), आनन्द मिश्रा, आनन्द निषाद उपस्थित रहे। साथ ही माँ शीतला चौकिया धाम के प्रांगण में महंत विवेकानंद, विनय तिवारी, आशीष माली सहित मंदिर के अन्य पंडित एवं पुजारीगण भी उपस्थित रहे और उन्होंने मां दुर्गा के चरणों में अपनी भक्ति अर्पित की।

