BREAKING

Happy Birthday Achal Harimurti : पहले 'एकलव्य' बने, फिर बाबा ने 'अर्जुन' बना लिया

काशी की गोद में पड़ी 'अर्जुन' बनने की नींव, आज लोग कहते हैं 'जौनपुर का बाबा रामदेव'

happy-birthday-achal-harimurti-first-became-eklavya-baba-made-arjun

अंकित जायसवाल / नया सवेरा नेटवर्क

महर्षि यमदग्नि की तपोस्थली, भगवान परशुराम की जन्मस्थली पर एक ऐसे पुरुष ने 14 सितम्बर को जन्म लिया, जिस पर आज न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरा जौनपुर गर्व करता है। वर्ष 2005 एकलव्य की तरह बाबा रामदेव को टीवी में देखकर योग सीखने वाले युवा अचल के अंदर बाबा रामदेव के प्रति इतना समर्पण था कि उन्होंने बाबा रामदेव से मिलने की इच्छा ठान ली। यह सपना भी जल्द ही पूरा हुआ और वर्ष 2008 बाबा रामदेव जब काशी की पवित्र धरती पर पधारे तो यमदग्निपुरम का यह सुपुत्र काशी की गोद में जा पहुंचा और न सिर्फ बाबा रामदेव से मिला बल्कि पहली बार में ही बाबा रामदेव ने युवा अचल के अंदर की प्रतिभा और योग के प्रति इनके समर्पण को पहचान लिया और काशी की गोद में युवा अचल को 'एकलव्य' से 'अर्जुन' बनने की नींव भी पड़ गई।

happy-birthday-achal-harimurti-first-became-eklavya-baba-made-arjun

...जब युवा अचल बने 'अचल हरिमूर्ति'

धीरे-धीरे समय बीतता गया और युवा अचल प्रतिदिन अपना योग करते रहे और धीरे-धीरे अपनी छोटी सी टीम भी बना ली। फिर क्या था बाबा रामदेव से मिलने और आशीर्वाद लेने युवा अचल के नेतृत्व में टीम हरिद्वार पहुंच गई। वर्ष 2008 से ही बाबा रामदेव के संगठन पंतजलि योग समिति का जौनपुर में भी जन्म हुआ और तब तक युवा अचल 'अचल हरिमूर्ति' बन चुके थे। धीरे-धीरे पंतजलि योग समिति में काम करते हुए योग गुरु 'अचल हरिमूर्ति' जिला प्रभारी, भारत स्वाभिमान जौनपुर के प्रवक्ता, योग विस्तारक के रूप में काम किया। जौनपुर में अगर आज घर-घर योग पहुंच रहा है उसका श्रेय कहीं न कहीं योग गुरु अचल हरिमूर्ति को जा रहा है। जौनपुरवासी इन्हें जौनपुर का बाबा रामदेव भी कहते हैं।

happy-birthday-achal-harimurti-first-became-eklavya-baba-made-arjun

2016 से निभा रहे सह राज्य प्रभारी की भूमिका

योग गुरु अचल हरिमूर्ति ने 17-18 वर्षों में अब तक हजारों विशेष शिविर का आयोजन कर चुके हैं और न जाने कितने लोगों के असाध्य रोगों को योग के जरिए ठीक भी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि योग करने से 50 वर्ष की उम्र भी युवाओं जैसा मस्तिष्क रहता है। योग से कई असाध्य रोगों को ठीक किया जा सकता है। वर्ष 2016 में पतंजलि योग समिति के सह राज्य प्रभारी की भूमिका निभा रहे योग गुरु अचल हरिमूर्ति ने जौनपुर ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में हजारों प्रशिक्षक तैयार किए हैं जो आज अपने पैरों पर खड़े हैं। योग गुरु अचल हरिमूर्ति ने न जाने कितने युवाओं का सही मार्गदर्शन किया और उन्हें सही दिशा देने का काम किया। 

happy-birthday-achal-harimurti-first-became-eklavya-baba-made-arjun

शाही किले के मुख्य मंच से 11 वर्षों से करा रहे योग

11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र ने जब विश्व योग दिवस की तारीख 21 जून घोषित की तब से जौनपुर में भी योग गुरु अचल हरिमूर्ति के नेतृत्व में जौनपुर शहर सहित पूरे जिले में जगह-जगह योग गुरुओं द्वारा योग कराया जा रहा है। जौनपुर शहर का मुख्य आयोजन शाही किले में होता है जिसमें प्रोटोकॉल के अनुसार योग कराया जाता है। 21 जून के दिन उत्तर प्रदेश के मंत्री योग दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होते हैं और मंच से योग गुरु अचल हरिमूर्ति द्वारा कराए जाए योग के प्रोटोकॉल का मंत्री, डीएम, एसपी समेत सभी सम्मानित गणमान्यजन और आम लोग योग करते हैं।

happy-birthday-achal-harimurti-first-became-eklavya-baba-made-arjun

जिससे मिले उसे अपना बना लिया...

योग गुरु अचल हरिमूर्ति की बात करें तो वह बहुत ही मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति हैं और जिससे भी मिलते हैं उसे अपना बना लेते हैं। अधिकारी, कर्मचारी, बड़ा-छोटा सबको एक जैसा प्यार, एक जैसा सम्मान देते हैं। किसी को छोटा महसूस नहीं कराते। बहुमुखी प्रतिभा के धनी अचल हरिमूर्ति धर्मापुर के कबीरूद्दीनपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में बतौर प्रधानाध्यापक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यहां पर भी वह अपने अच्छे कार्यों के लिए अक्सर खण्ड शिक्षा अधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी के हाथों सम्मानित होते रहते हैं। हाल ही में उन्हें खण्ड शिक्षा अधिकारी धर्मापुर राजेश कुमार वैश्य ने समर कैंप के दौरान सर्वश्रेष्ठ एवं उत्कृष्ट कार्य करने मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

happy-birthday-achal-harimurti-first-became-eklavya-baba-made-arjun

सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि 365 दिन योग...

योग के प्रति उनकी आस्था ऐसी है कि आम लोग तो केवल 21 जून को ही योग करके इतिश्री कर लेते हैं लेकिन वह वर्ष भर कहीं न कहीं योग कराते हैं या फिर कहीं न कहीं योग शिक्षण प्रशिक्षण शिविर के जरिए युवाओं को प्रशिक्षित करते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इसके लिए वह कोई शुल्क नहीं लेते। वर्तमान समय में जौनपुर शहर के लोहिया पार्क में 25 दिवसीय सह योग शिक्षण प्रशिक्षण शिविर चल रहा है और वह प्रतिदिन सुबह साढ़े 3 बजे उठकर नित्य क्रिया आदि करने के बाद अपने सिपाह स्थित घर से निकलकर लोहिया पार्क में पहुंचते हैं और योग कराते हैं। आज उनके नेतृत्व में जनपद में बहुत बड़ी टीम तैयार हो चुकी है जो ब्लॉक, तहसीलस्तर पर योग कराती है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जौनपुर में डबल मर्डर, दो भाइयों की गोली मारकर हत्या

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur विज्ञापन
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें