Jaunpur News: युवाओं को डिजिटल बनाने की दिशा में सरकार के प्रयास की सराहना
मड़ियाहूं, जौनपुर। मड़ियाहूं पीजी कॉलेज मड़ियाहूं के प्रांगण में श्रीमती अशर्फी देवी सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार की बहुआयामी योजना स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना अंतर्गत महाविद्यालय में विगत वर्षों में अध्ययनरत पीजी के 27 छात्र, छात्राओं को टैबलेट वितरण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनप्रतिनिधि के रूप में सात्विक तिवारी तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुरेश कुमार पाठक ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किये। मुख्य अतिथि सात्विक तिवारी ने युवाओं को डिजिटल बनाने की दिशा में सरकार के प्रयास की सराहना की। प्राचार्य प्रोफेसर सुरेश कुमार पाठक ने महाविद्यालय में पढ़ रहे सभी छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ मिले यह सुनिश्चित किया तथा युवाओं को टैबलेट का वास्तविक प्रयोग शिक्षा में क्या हो? उस पर बल दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के उपाचार्य प्रोफेसर आंजनेय पांडेय, चीफ प्राक्टर एवं संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डॉ. अजय वर्मा, डॉ. सुशील कुमार मिश्र, डॉ. राजपाल, डॉ. श्याम दत्त दुबे, डॉ. अमिताभ पांडेय आदि उपस्थित रहे। समस्त कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार चौबे की देखरेख में हुआ।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ड्रोन उड़ने व चोर होने की आशंका में कार सवारों को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले


