BREAKING

Jaunpur News: आप नेता अतुल को मिली धमकी, साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के निवासी, आम आदमी पार्टी जौनपुर के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी और अखिल भारतीय हिन्दू सेवा दल उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री अतुल कुमार तिवारी (बुद्धिमान) को 11 सितंबर की रात इंस्टाग्राम आईडी पर एक फेक अकाउंट के जरिए अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रोफाइल पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी एवं धमकी दी गई। बाद में माफी भी मांगा गया और उस अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपना नाम व पता भी बताया गया। उसने अपना नाम अनिल यादव पुत्र विजय यादव केराकत बताया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: युवाओं को डिजिटल बनाने की दिशा में सरकार के प्रयास की सराहना

घटना को संज्ञान में लेकर समाजसेवी अतुल कुमार तिवारी ने साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज करवाया। समाजसेवी अतुल ने बताया कि उस अकाउंट के द्वारा पहले धमकी दी गई और जब समाजसेवी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तो अकाउंट द्वारा माफी मांगा गया लेकिन खुद की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तथा ऐसे असामाजिक व्यक्ति साइबर क्राइम करने वाले अपराधियों पर रोक लगाने व अपराधियों को उनकी सही जगह पहुंचाने के लिए कानूनी कार्रवाई करने के लिए समाजसेवी अतुल तिवारी ने पुलिस लाइन में स्थित साइबर क्राइम थाना में रिपोर्ट दर्ज करवा दिया है।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad


जौनपुर जनपदवासियों एवं समस्त रामपुर क्षेत्रवासियों को समाजसेवी अमित सिंह टाटा की तरफ से स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएंजौनपुर जनपदवासियों एवं समस्त रामपुर क्षेत्रवासियों को समाजसेवी अमित सिंह टाटा की तरफ से स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें