BREAKING

Jaunpur News: अपाचे सवार नकाबपोश बदमाशों ने शिक्षक पर किया हमला, अंगुली टूटी

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के घनापुर गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल के सहायक अध्यापक लालचंद पाल के साथ बदमाशों ने हमला कर घायल कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब वे स्कूल से घर लौट रहे थे। पीड़ित शिक्षक के अनुसार, महमूदपुर बड़ेरी गांव स्थित एक इंटर कॉलेज के पास पीछे से आ रही अपाचे बाइक पर सवार 3 नकाबपोश युवकों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि विरोध करने पर पीछे बैठे युवक ने डंडे से प्रहार कर दिया, जिससे उनके बाएं हाथ की अंगुली टूट गई। जान बचाने के लिए शिक्षक बाइक छोड़कर भागे तो हमलावर उनकी बाइक की चाबी निकालकर बड़ेरी की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, फुटेज में अपाचे सवार 3 युवक दिखे, जिनमें 2 के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं, जबकि पीछे बैठा युवक का चेहरा नकाब से ढका हुआ है। चौकी प्रभारी बड़ेरी विनोद कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है, फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं पीड़ित शिक्षक की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आप नेता अतुल को मिली धमकी, साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज

जौनपुर जनपदवासियों एवं समस्त रामपुर क्षेत्रवासियों को समाजसेवी अमित सिंह टाटा की तरफ से स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएंजौनपुर जनपदवासियों एवं समस्त रामपुर क्षेत्रवासियों को समाजसेवी अमित सिंह टाटा की तरफ से स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें