Jaunpur News: ड्रोन उड़ने व चोर होने की आशंका में कार सवारों को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
विनय सिंह @ नया सवेरा
चंदवक, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के डोभी खास गांव में गुरुवार देर रात ड्रोन उड़ने व चोर होने की आशंका में ग्रामीणों ने संदिग्ध कार सवारों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस छानबीन कर रही है। बताते हैं कि रात करीब 11 बजे ग्रामीणों में अफवाह फैली कि आसमान में ड्रोन उड़ रहा है। हाल में हुई चोरियों के कारण गांववासी पहले से सतर्क थे। उसी दौरान एक कार भागती नजर आई, जिसमें रंग-बिरंगी लाइटें जल रही थीं। ग्रामीणों ने इसे संदिग्ध मानते हुए कार को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस कार सवार तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से कोई ड्रोन या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि युवक बढ़यापार गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आए थे। रास्ते में रुककर शराब पी रहे थे। अचानक हंगामा सुनकर घबराकर भागने लगे, जिससे ग्रामीणों को संदेह हुआ। बताया कि युवकों के पास केवल एक ब्लूटूथ स्पीकर मिला, जिसमें गाना बज रहा था और उसी पर नीली-लाल लाइटें जल रही थीं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 16 से 23 सितंबर तक होगी प्रायोगिक परीक्षा
![]() |
| विज्ञापन |
%20%E0%A4%95%E0%A5%80%2031%20%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%82%20%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%A3%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A4%BF%2013%20%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AC%E0%A4%B0%202023%20%E2%80%8B%E0%A4%95%E0%A5%8B.jpg)
