Jaunpur News: पहली बार सांसद और विधायक खेल स्पर्धा का एक साथ आयोजन
नया सवेरा नेटवर्क
मल्हनी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के दिशा-निर्देशानुसार जनपद में सांसद एवं विधायक खेल महोत्सव-2025" का आयोजन एक साथ होने जा रहा है।यह प्रतियोगिता 21 सितम्बर से 25 दिसम्बर के बीच आयोजित कराई जाऐगी, जिसके लिए खेल प्रशासन तैयारी में जुट गया है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मृत ग्रामीण पत्रकार के परिजनों को 5 लाख की सहायता प्रदान हो: संजय अस्थाना
क्रीडा अधिकारी चंदन सिंह ने बताया कि सांसद एवं विधायक खेल महोत्सव-2025" में जनपद स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, जिनमें एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल, टेबल टेनिस, खो-खो और बास्केटबॉल शामिल हैं। प्रतियोगिताएं पुरुष/बालक तथा महिला/बालिका वर्ग में होंगी। इस बार महोत्सव में सांसद खेलों के साथ-साथ विधायक खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। जिसका पंजीकरण "युवा साथी पोर्टल" एवं Sansadkelmahotsav.in पर कराया जा सकता है, जिसकी अंतिम तिथि 20 सितम्बर 2025 तय की गई है।प्रतियोगिता में भाग लेने वाले जिला स्तर पर विजेता टीमें व खिलाड़ी अब सीधे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होंगे। राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि विधायक खेल महोत्सव का आयोजन संबंधित विधान सभा में और शेष खेल के आयोजन के बाद में खिलाडियों को अवगत करा दिया जाऐगा,महोत्सव स्थानीय खिलाड़ियों के लिए बड़े मंच पर पहचान बनाने का सुनहरा अवसर है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से न केवल खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा बल्कि जिले के खिलाड़ियों को प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का रास्ता भी खुलेगा।
![]() |
Ad |
|