BREAKING

Jaunpur News: धनुहां गांव में विद्युत विभाग के अधिकारियों पर हमला, बाल-बाल बचे SDO और JE

नया सवेरा नेटवर्क

रामपुर, जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के धनुहां गांव स्थित सकरा रोड पर मंगलवार की दोपहर बिजली विभाग की टीम पर उपभोक्ता द्वारा जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई। हमले में एसडीओ मुरलीधर मौर्य और जेई सत्येंद्र प्रसाद राम बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को शांत कराया। अब विभागीय अधिकारी सरकारी कार्य में बाधा डालने और हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में हैं।

यह भी पढ़ें | Varanasi News: दिनकर जनशक्ति पर अपार भरोसा करने वाले कवि हैं: हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. वशिष्ठ अनूप द्विवेदी

मामले की शुरुआत सोमवार को हुई, जब एसडीओ मुरलीधर मौर्य को शिकायत मिली कि धनुहां गांव स्थित एक दुकान पर क्षमता से अधिक बिजली उपयोग की जा रही है। जांच में पाया गया कि उपभोक्ता के पास 1 किलोवाट का कनेक्शन है, जबकि 5 किलोवाट से अधिक लोड चल रहा था। साथ ही दुकान पर लगाया गया डिजिटल मीटर भी उखाड़कर गायब कर दिया गया था। एसडीओ ने उपभोक्ता को चेतावनी देते हुए दोबारा मीटर लगवाने की बात कही।

मंगलवार को मीटर लगवाने पहुंचे तकनीशियन को दुकानदार नंदलाल तिवारी, उनके पुत्र और एक पड़ोसी ने रोकते हुए गाली-गलौज किया। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीओ, जेई और लाइनमैन से भी मारपीट और मोबाइल छीनने की कोशिश की गई। आरोप है कि उपभोक्ता पक्ष ने अधिकारियों पर जानलेवा हमला कर दिया।

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और दुकान की बिजली आपूर्ति काट दी गई। एसडीओ मुरलीधर मौर्य ने बताया कि यह हमला सरकारी कार्य में बाधा डालने के उद्देश्य से किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण में रामपुर थाना में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।


Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें