Jaunpur News: फल, फूल, पत्तियों से रोगों को दूर करने पर डीएम ने डाला प्रकाश
कलेक्ट्रेट में मनाया गया 10वां आयुर्वेद दिवस
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में 10वां आयुर्वेद दिवस 2025 मनाया गया। 'आयुर्वेद जन-जन के लिए पृथ्वी के कल्याण के लिए' थीम पर पूरा कार्यक्रम निर्धारित था। कार्यक्रम में डीएम डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा आयुर्वेद को फल, फूल, पत्तियों के माध्यम से रोगों को दूर करने तथा बचाव पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर यशवंत चौहान सेवा सेवानिवृत्ति प्रोफेसर एवं विभाग अध्यक्ष राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज वाराणसी ने अपने संबोधन में आहार-विहार पर विस्तृत जानकारी देते हुए अष्टांग नियमों एवं चरक सूत्रों के माध्यम से आयुर्वेद की दैनिक जीवन में उपयोगिता एवं महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. कमल ने सभी आगंतुकों का स्वागत एवं धन्यवाद किया। कार्यक्रम को डॉ. अनिल सिंह, डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. विजेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. अनामिका राय, डॉ. श्रीकांत पांडे, अनिल कुमार, श्रीराम बच्चन मौर्य, डॉ. इंद्रपाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें | Azamgarh News: महुआपार में प्राचीन मां भवानी मंदिर पर जाने वाले मार्ग का खड़ंजा क्षतिग्रस्त,गिर कर चोटिल हो रहे श्रद्धालु
संचालन संजय कुमार मिश्रा ने किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आईएएस ध्रुव खड़िया, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ कमल, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी मनीष अवस्थी, जिला उद्यान अधिकारी जौनपुर सीमा सिंह राणा तथा समस्त आयुर्वेद के चिकित्सा अधिकारी फार्मासिस्ट समस्त योग प्रशिक्षक तथा कार्यालय सहायक संजय कुमार मिश्रा, प्रदीप कुमार पांडे, मनोज कुमार सिंह, धर्मेंद्र कार्यक्रम प्रबंधक आयुष जौनपुर, योग प्रशिक्षक विकास यादव आदि उपस्थित रहे।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)