BREAKING

Jaunpur News: समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है शिक्षा : डॉ. विनोद कुमार शर्मा

Jaunpur News: समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है शिक्षा : डॉ. विनोद कुमार शर्मा

जिले में हुआ डी.एल.एड./बी.टी.सी. पुरातन प्रशिक्षु सम्मेलन 2025

जौनपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में भव्य रूप से बी.टी.सी./डी.एल.एड. पुरातन प्रशिक्षु सम्मेलन 2025 का आयोजन किया गया। उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा पुराने प्रशिक्षुओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तक तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए सम्मेलन को ज्ञान और अनुभव साझा करने का अनूठा अवसर बताया। प्रवक्ता डॉ. किरन त्रिपाठी ने भी शिक्षा जगत में प्रशिक्षुओं के योगदान को सराहा। प्रवक्ता नीरज मणि तिवारी ने कहा कि ऐसे सम्मेलन न केवल पुरानी यादों को ताज़ा करते हैं बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार भी करते हैं। संचालन प्रवक्ता धर्मेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा करते हुए कहा गया कि कार्यक्रम में पुराने प्रशिक्षुओं का भावनात्मक मिलन हुआ। पुरातन प्रशिक्षु डॉ. संतोष तिवारी ने कहा कि कोशिश कर हल निकलेगा, आज नहीं तो कल निकलेगा, डायट के 25 वर्षों के अपने अनुभव साझा किए और नई पीढ़ी को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में पुरातन प्रशिक्षु डॉ. संतोष कुमार तिवारी, विनय कुमार यादव, अखिलेश उपाध्याय, सुनील कुमार सिंह, दीपा मिश्रा, डॉ. विनोद कुमार पाल, प्रवक्ता डॉ. अश्वनी पांडे ने अपना विचार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डॉ. रवींद्र नाथ यादव, समस्त प्रवक्ता, ह्यूमाना के सदस्य, डायट प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें