Jaunpur News: बरसठी थाने में साइबर ऑफिस का शुभारंभ, अब यहीं मिलेगी ऑनलाइन अपराध से राहत
चेतन सिंह
बरसठी, जौनपुर। थाना परिसर में शनिवार को थानाध्यक्ष अमरेंद्र पांडेय ने साइबर ऑफिस का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब साइबर अपराध से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए लोगों को जनपद मुख्यालय के साइबर सेल थाने तक नहीं जाना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि अब थाना स्तर पर ही पीड़ितों की समस्याएं सुनी जाएंगी और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों से अपील किया कि, यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड या ऑनलाइन ठगी जैसी घटना होती है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। थानाध्यक्ष ने कहा कि, साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में लोगों को जागरूक रहना बेहद जरूरी है। किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक पर विश्वास न करें और जानकारी होने पर तुरंत पुलिस को अवगत कराएं।

