BREAKING

Jaunpur News: अक्टूबर तक पूर्ण कर फार्मर रजिस्ट्री का काम : डीएम

जौनपुर। डीएम डा. दिनेश चन्द्र की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में एग्री स्टैक (फार्मर रजिस्ट्री) कार्य के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी लेखपालों से कहा कि आज से फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्रारंभ कर दें, उनके द्वारा स्वयं भी निरीक्षण किया जाएगा। फार्मर रजिस्ट्री में पिछले दिनों बहुत अच्छा कार्य हुआ है। शासन के द्वारा निर्णय लिया गया है कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य अक्टूबर तक पूर्ण कर लेना है विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत फार्मर रजिस्ट्री का कार्य भी कैम्प लगाकर किया जाना है।

आगामी किसान सम्मान निधि उन्हीं किसानों को मिलेगी, जिनकी फार्मर रजिस्ट्री बन जाएगी, इसलिए इस महत्वपूर्ण कार्य में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी के द्वारा लेखपाल निलेश सिंह और प्रवीण कुमार का अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा मिशन शक्ति फेज 5 के तहत तहसील सदर की समस्त महिला लेखपाल की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि इस पद पर कार्य करते हुए सेवा करने की अपार सम्भावनाएं है। सभी लेखपाल नागरिकों के प्रति निष्ठा रखते हुए कार्य करे और सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुचांने का कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री के द्वारा नारी स्वावलम्बन, नारी की सुरक्षा और सम्मान के निर्देश दिये गये है। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ठ, उप जिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह, तहसीलदार सौरभ कुमार, नायब तहसीलदार सहित अन्य उपस्थित रहे।

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें