Jaunpur News: ड्रोन उड़ाने की सूचना पर पहुंची पुलिस, की जांच तो निकला बत्ती लगी पतंग
चंदवक, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीरीबारी गांव में बुधवार रात ड्रोन उड़ने की जानकारी होते ही ग्रामीणों में खलबली मच गई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंची तो ड्रोन नहीं दिखा। सुबह जांच की तो पता चला कि नाबालिग लड़कों द्वारा पतंग उड़ाया जा रहा था, जिसमें छोटी बत्ती लगी थी जिससे धीमी रोशनी आ रही थी।
बीरीबारी गांव में रात में एक चौकोर चीज उड़ रही थी जिसमें लाइट जल रही थी। अफवाह फैली की ड्रोन उड़ रहा है। ग्रामीणों में खलबली मच गई। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी पतरही धर्मेंद्र दत्त मय फोर्स पहुंचे तो कहीं ड्रोन नहीं दिखा। सुबह पुनः जांच करने पहुंचे तो जानकारी मिली कि वर्ग विशेष के नाबालिग बच्चे रात में पतंग उड़ा रहे थे, जिसमें छोटी लाइट लगी थी जिससे धीमा प्रकाश आ रहा था जिससे लोगों को ड्रोन होने की आशंका हुई। पुलिस नाबालिग बच्चों से पतंग बरामद कर भविष्य में ऐसा न करने की सख्त हिदायत दी जिससे किसी भी प्रकार की अफवाह न फैले। पूछने चौकी प्रभारी धर्मेंद्र दत्त ने बताया कि लाइट लगी पतंग को बरामद कर लोगों को शख्त हिदायत दी गई है।
