BREAKING

Jaunpur News: इंडोरामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में कृषि संकाय के 50 छात्रों का इंटर्नशिप के लिए चयन


जौनपुर। इंडोरामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने कृषि संकाय के बीएससी कृषि सप्तम सेमेस्टर के 50 छात्रों का चयन कृषि वीर के लिए किया गया है। छात्रों का चयन कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया गया। चयनित छात्र 3 माह तक आस-पास की जनपदों में कंपनी के उत्पादों का प्रचार-प्रसार एवं कृषकों को कृषि की अधिकतम जानकारी उपलब्ध कराएंगे। 

कार्यक्रम कंपनी के डी.के. सिंह, सुधीर पांडे, महाविद्यालय के प्रशिक्षण एवं नियोजन प्रकोष्ठ के संयोजक प्रो. मनोज कुमार सिंह, संकायाध्यक्ष प्रो. रमेश सिंह द्वारा संपन्न किया गया। प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह ने चयनित छात्रों को चयन पत्र वितरित किया। मान सिंह एवं डॉ. शुभम सिंह ने चयन कार्य में सहयोग प्रदान किया। कोमल, खुशी सिंह, प्रशांत तिवारी, आलोक मौर्य सहित 50 छात्रों को इंटर्नशिप का अवसर प्राप्त हुआ। कंपनी द्वारा रु. 8000 प्रति माह दिया जाएगा। इस अवसर पर नैक डायरेक्टर प्रो. सुदेश कुमार सिंह, डॉ. मिथिलेश कुमार, प्रो. जीडी दूबे, विजय मौर्य, सीपी गिरी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें