BREAKING

Delhi News: दिल्ली में सितारा बन चमकी बिहार की बेटी काजल कुमारी

Delhi News: Kajal Kumari, a girl from Bihar, has emerged as a star in Delhi.

नया सवेरा नेटवर्क

दिल्ली। न्यू दिल्ली की एक संस्था कमला ट्रस्ट जो कि भारत के महान विभूतियों को उनकी विशेष और अद्भुत प्रतिभाओं के लिए सम्मानित करती आ रहीं हैं। इसकी स्थापना घमंडीराम गोंडवानी और इनकी पत्नी आंकिबाई ने की थी। इस ट्रस्ट के द्वारा 19 सितंबर 2025 को पूरे भारत से 32 लोगों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया जिसमें बिहार की शान काजल कुमारी जी को विशेष स्थान दिया गया हैं। यह बहुत गर्व की बात हैं कि पूरे बिहार से इस अवॉर्ड के लिए इनका ही चयन किया गया। 

Delhi News: Kajal Kumari, a girl from Bihar, has emerged as a star in Delhi.

सुश्री काजल कुमारी जी बिहार के पटना की रहने वाली हैं और इन्होंने बहुत कम उम्र में वो सारे कार्य किए हैं, जो कि आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इन्होंने खेल के क्षेत्र में 2020 में कबड्डी में डिस्टिक लेवल पर टॉप किया और बिहार का मान बढ़ाई। सन् 2022 में काजल जी ने कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित ब्यूटी कॉन्टेस्ट में अपनी खूबसूरती से मिस पटना का ताज अपने नाम किया। इन्होंने साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं। मात्र 20 वर्ष की उम्र में 9 पुस्तक सहित 3 उपन्यास लिखी हैं। इनकी रचनाएं देश विदेश की पत्र पत्रिकाओं में भी प्रकाशित होती रहती हैं। 

यह भी पढ़ें | आत्मप्रशंसा, चापलूसी और स्वाभिमान का राजनीतिक समीकरण-भारतीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एक गहन विश्लेषण

शिक्षा के क्षेत्र में इन्होंने स्लम बस्तियों के बच्चों को मुफ्त में 2 वर्षों तक शिक्षा प्रदान कर उनके भविष्य को एक नई दिशा दी हैं। जो बच्चे नाली साफ करते थे कूड़ा चुनते थे उन्हें काजल जी ने कलम थमाया हैं। ज्योतिष के क्षेत्र में इन्होंने इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं जो कि लोग 50 साल की उम्र में भी हासिल नहीं कर पाते हैं। इन्होंने ज्योतिष को एक अलौकिक दिव्य ज्ञान बताया हैं तथा ये पटना की टॉप 10 ज्योतिषी की श्रेणी में आती हैं। अब इनके सामाजिक क्षेत्र में यदि हम बात करें तो इनका बहुत बड़ा योगदान रहा हैं। 

इन्होंने बाल विवाह, दहेज प्रथा,  महिला उत्पीड़न, नाबालिक लड़कीयों को देह व्यापार आदि से बचाया तथा उनकी आवाज बनकर उनके अस्तित्व के लिए लड़ी हैं। इतनी सारी प्रतिभा किसी एक व्यक्ति में होना वाकई कमाल की बात हैं। कमला ट्रस्ट ऐसे ही प्रतिभावान व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने का कार्य करती हैं। ये अवॉर्ड देते हुए मध्यप्रदेश की कैबिनेट मंत्री और उत्तरप्रदेश के खेल मंत्री सहित कई मंत्रियों ने इन्हें सम्मानित करते हुए बोले कि ये सबसे कम उम्र की प्रतिभावान लड़की हैं और हमें विश्वास हैं कि बिहार एक दिन इनकी काबिलियत से चमकेगा। तभी अवॉर्ड लेते हुए काजल कुमारी जी ने कहा मैं आज जो कुछ भी हूं अपने माता पिता के आशीर्वाद से हूं और मां सरस्वती की कृपया दृष्टि से हूं। मैं आप लोगों का आभार व्यक्त करती हूं कि आपने इस सम्मान का पात्र बनाया मुझे। हमारी न्यूज टीम इनको बहुत बहुत धन्यवाद देती हैं और ये कामना करती हैं कि बिहार की यह बेटी खूब तरक्की करे।

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur विज्ञापन
Ad

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें