BREAKING

Jaunpur News: अगले 22 सालों में देश की अर्थव्यवस्था को देना है बढ़ावा : राजकुमार

विकसित भारत 2047 के लिए परिचर्चा कार्यक्रम

किसानों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। विकसित भारत 2047 की अवधारणा को साकार करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा ’’समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @ 2047’’ अभियान चलाकर प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। इस मिशन को दिशा प्रदान करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा में परिचर्चा कार्यक्रम हुआ। नोडल अधिकारियों शासन द्वारा सचिव मानव अधिकार आयोग उत्तर प्रदेश श्रीमती धनलक्ष्मी के., सेवानिवृत्त आईपीएस राजकुमार विश्वकर्मा और प्रमोद कुमार, सेवानिवृत्त प्रोफेसर पूर्वांचल विश्वविद्यालय धरनीधर दुबे, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सुरेश कन्नौजिया, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सहित अन्य और कृषकों द्वारा कृषि विभाग तथा सम्बन्धित विभाग मत्स्य विभाग, उद्यान विभाग, एफपीओ द्वारा स्टॉल का अवलोकन किया गया। एफपीओ की महिलाओं द्वारा मिलेट्स उत्पाद भेंट करते हुए मिलेट्स की महत्ता के संदर्भ में जानकारी दी गई। विभागों द्वारा भी योजनाओं के सन्दर्भ में जानकारी प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अनिश्चित कालीन धरना! तीसरे दिन व्यापारियों ने दिया किसानों को समर्थन

नोडल अधिकारी राजकुमार विश्वकर्मा द्वारा कहा गया कि हमें अगले 22 सालों में देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है अब तक जनपद में हुए बदलाव पर अपने अनुभव को उन्होंने साझा करते हुए उपस्थित लोगों से सुझाव भी लिए। जिलाधिकारी ने कहा कि इसका उद्देश्य जनमानस में जागरूकता उत्पन्न करना तथा नागरिकों की आकांक्षाओं को संज्ञान में लेते हुये जनपद के नागरिकों को विकास में सहयोगी व सहभागी बनाते हुये गर्व की भावना को विकसित करना है। इस अभियान के अंतर्गत नागरिक अपने सुझाव सीधे ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। डीएम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जल संरक्षण अति आवश्यक है। इस दिशा में जनपद में कार्य किया जा रहे हैं विभागों के समन्वय से समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश को लेकर प्रबुद्धजन, शिक्षक, वैज्ञानिकों के साथ चर्चा की गई। 

किसान, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं दुर्गा मौर्या, संध्या सहित अन्य द्वारा 2047 में विकसित भारत को लेकर परिकल्पना की संबंध में सुझाव दिए गए। नोडल अधिकारीगण तथा जिलाधिकारी द्वारा कृषि तथा उससे संबंधित विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी लालता प्रसाद विद्याधर, ओंकार सिंह, दिव्या जायसवाल, योगेंद्र सिंह, गोपाल, भोलानाथ पटेल सहित अन्य किसानों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। संचालन डिप्टी पीडी आत्मा डा. रमेश चन्द्र यादव ने किया।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


जौनपुर जनपदवासियों एवं समस्त रामपुर क्षेत्रवासियों को समाजसेवी अमित सिंह टाटा की तरफ से स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएंजौनपुर जनपदवासियों एवं समस्त रामपुर क्षेत्रवासियों को समाजसेवी अमित सिंह टाटा की तरफ से स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें