BREAKING

Jaunpur News: सपा नेता पंकज मिश्रा को मातृशोक

बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अर्पित किया श्रद्धांजलि

नया सवेरा नेटवर्क

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। थाने क्षेत्र के सरायकाशी ग्राम निवासी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पंकज मिश्रा की माताजी उषा देवी पत्नी कृपा शंकर मिश्र की प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हृदयगत रुक जाने से असामयिक निधन हो गया वह 65 वर्ष की थी। स्वभाव से अति मिलनसार उषा देवी अपने पीछे दो पुत्रों दीपांशु महाराज एवं पंकज मिश्रा समेत भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई है। उनके निधन का समाचार सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में उनके शुभचिन्तक, रिश्तेदार एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेतागण उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें शोक श्रद्धांजलि अर्पित किए। उनकी शव यात्रा बुधवार को दिन में उनके पैतृक आवास ग्राम सरायकाशी से प्रारम्भ होकर प्रयागराज स्थित रसूलाबाद घाट ले जायी गयी जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। शोक श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पंकज मिश्रा प्रधान, रवीन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, अनुपम सिंह, राजीव प्रताप सिंह, लक्ष्मीकांत यादव सदस्य जिला पंचायत, अमित शुक्ल पत्रकार, के.पी. यादव पत्रकार, राहुल मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अगले 22 सालों में देश की अर्थव्यवस्था को देना है बढ़ावा : राजकुमार

जौनपुर जनपदवासियों एवं समस्त रामपुर क्षेत्रवासियों को समाजसेवी अमित सिंह टाटा की तरफ से स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएंजौनपुर जनपदवासियों एवं समस्त रामपुर क्षेत्रवासियों को समाजसेवी अमित सिंह टाटा की तरफ से स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें