BREAKING

Jaunpur News: सेहत के लिए वरदान मोटे अनाज

बीआरसी पर शिक्षकों को बताया गया मोटे अनाज का लाभ 

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। कृषि विभाग द्वारा बीआरसी प्रांगण में सोमवार को अन्न (मिलेट्स) पुनरुद्धार योजना अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय स्कूल अध्यापकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर मोटे अनाज  के महत्व एवं उपयोगिता के बिषय में अध्यापकों को विधिवत जानकारी दिया। प्रशिक्षक उप परियोजना निदेशक 'आत्मा' डा. रमेश चंद्र यादव ने कहा कि कुपोषण की मुश्किल चुनौती जो एक बड़ी आबादी को घेरे हुए है, उससे छुटकारा पाने के लिए सबसे कारगर तरीका है मिलेट्स का सेवन। कहा कि कभी हमारे जीवन में आहार का महत्वपूर्ण अंग होने वाले मोटे अनाज आज हमारे जीवन आधार से काफी दूर हो चुके हैं। हरित क्रांति से पहले यही मोटे अनाज हमारी जीवनशैली में शामिल थे, हमारे पुरखों की लंबी उम्र और सेहत का असली राज मोटे अनाज हुआ करते थे, जो उन्हें सर्दी, गर्मी और बरसात से बेपरवाह रखते हुए तमाम बीमारियों से बचाव करता था। पौष्टिकता से भरपूर इन अनाजों को कम लागत पर उत्पादन किया जा सकता है। महंगाई के दौर में मोटे अनाज गरीबों की पौष्टिक भोजन की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हैं। मोटे अनाज अधिक रेशेदार होने की वजह से आंतों में रुकता नहीं है व कब्ज से बचाता है। माताएं अपने शिशु को भी पुराने समय में ज्वार व मक्के के आटे का घोल पिलाती थीं जो उनके लिए सुपोषक  होता था। आजादी के बाद बाजारीकरण के कारण आम जनता का मोटे अनाजों की तरफ से मोहभंग हो गया। इसे देहाती भोजन समझकर जिस मोटे अनाज जई,बाजरा, ज्वार, जौ, सावा, कोदो, रागी  को रसोई से बाहर कर दिया गया था आज उसी अनाज को डॉक्टरों एवं वैज्ञानिकों द्वारा प्रमाणित किए जाने के बाद बड़ी-बड़ी कंपनियां इन अनाजों के पैकेट बाजार में उतार रही है।जो अब हर वर्ग  शौक से खरीदता है। उन्होंने कहा कि अध्यापक अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को श्री अन्न की उपयोगिता से जागरूक करें ताकि उनके स्वजन श्री अन्न की खेती करें, इसको एमडीएम में भी शामिल किया जाएगा। कृषि वैज्ञानिक डॉ राजीव सिंह ने कहा कि दूसरे अनाजों की तरह श्री अन्न खीर,खिचड़ी, मिठाई, इडली,विस्कुट,स्नैक्स, चिक्की आदि रूपों में खाया जा सकता है, मिलेट्स कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार यादव तथा संचालन एडीओ एजी. विकास सिंह ने किया इस मौके पर तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन





नया सबेरा का चैनल JOIN करें