BREAKING

Jaunpur News: सुन्दर व पक्के शक्तिकुण्ड निर्माण में दूंगा सहयोग : ज्ञान प्रकाश सिंह

श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर का 46वां भव्य पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जनपद की समस्त मां दुर्गा पूजा समितियों की केंद्रीय कमेटी श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर का 46वां पुरस्कार वितरण मां के जयकारे के साथ मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता, सारस्वत अतिथि डा. आरएन त्रिपाठी, पूर्व सदस्य लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. रामसूरत मौर्य  की गरिमामय उपस्थित एवं अध्यक्ष मनीष देव 'मंगल' की अध्यक्षता में हुई।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सेहत के लिए वरदान मोटे अनाज

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए महासमिति की संगठनात्मक संरचना की प्रशंसा करते हुए कहा कि शारदीय नवरात्रि की तैयारी में पूर्ण सहयोग रहेगा व सुन्दर व पक्के शक्तिकुण्ड निर्माण में सहयोग की बात कही। डा. राम सूरत मौर्य ने कहा कि पूजन समितियां पूरे अनुशासन और विधि विधान से माँ की पूजन अनुष्ठान को संपन्न करें शासन एवं जिला प्रशासन से जो भी सहयोग होगा उसके लिए मैं प्रयासरत रहूंगा। डा. आरएन त्रिपाठी ने मां दुर्गा के पूजन अनुष्ठान, दुर्गा सप्तशती, पूजन की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर भजन गायक रविन्द्र सिंह 'ज्योति', अवनीन्द्र तिवारी, कुसुम लता, आशीष पाठक ने देवी गीतों से आयोजनों को भक्तिमय कर दिया।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में अध्यक्ष मनीष देव ने पूजन समितियां को आश्वस्त किया कि जनपद की किसी भी पूजन समिति को पूजन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। मैं दिन-रात आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं। सम्मान समारोह के अंतिम चरण में वर्ष 2024 के शारदीय नवरात्र में आकर्षक सजावट के लिए पूजन समितियां को सम्मानित किया गया। धन्यवाद व आभार उपाध्यक्ष डा. विजय रघुवंशी ने व्यक्त किया तथा आयोजनों का संचालन संयुक्त रूप से महेंद्र देव विक्रम एवं गौरव श्रीवास्तव ने किया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें