Jaunpur News: पिता-पुत्र के बीच हुआ विवाद, बेटे ने फांसी लगाकर दी जान
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के सुल्तानपुर ग्राम सभा निवासी 25 वर्षीय आशीष पुत्र अशोक पटेल रविवार की रात अपने घर में ही फांसी लगाकर ईहलीला समाप्त कर ली। आत्महत्या की वजह पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद को बताया जा रहा है। पिता-पुत्र दोनों ही रात में शराब के नशे में थे। इस दौरान पिता-पुत्र में किसी बात को लेकर बहस हो गई जिसके बाद पिता-पुत्र के बीच हुई धक्का-मुक्की में मृतक के पिता अशोक के सिर में चोट आ गई। जब अशोक उपचार कराने के लिए डॉक्टर के पास गए उसी समय आशीष पटेल अपने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर पंखे से टिल्लू की पाइप के सहारे लटक कर फांसी लगा लिया। मृतक की माता का भी बहुत पहले देहावसान हो चुका है। मृतक तीन भाइयों में मंझला था। मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी। इस घटना की सूचना जैसे ही थानाध्यक्ष सुजानगंज को मिली वैसे ही आननफानन में थानाध्यक्ष सुजानगंज मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)