BREAKING

Jaunpur News: सड़क के दोनों तरफ लटक रहीं झाड़ियां दुर्घटना को दे रहीं दावत

क्षेत्रीय लोगों ने जनहित में छटनी कराने की उठायी आवाज

इटौरी से लेकर करौदी तक शारदा सहायक नहर खण्ड 36 पर लटकीं झाड़ियां

विरेन्द्र यादव @ नया सवेरा 

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के इटौरी बाजार से खलीलपुर जाने वाली शारदा सहायक नहर पर दोनों ओर से करीब 5 किलोमीटर तक झाड़ियां सड़क पर लटकी हुई है जिससे दुर्घटना को दावत दे रही है जनहित  में लोगों द्वारा छटनी करने की मांग किया।

Jaunpur News Bushes hanging on both sides of the road are inviting accidents

स्थानीय थाना क्षेत्र के इटौरी से करौदी तक शारदा सहायक नहर 36 पर करीब 5 किलोमीटर तक दोनों तरफ से झाड़ियों के कारण चौड़ी सड़क होने के बावजूद भी दोनों ओर से लटक कर सकरा बन गया है जिससे आए दिन दुर्घटनाओं को दावत दे रही है। दो दर्जन से अधिक गांव के छात्र स्कूल जाते हैं जिससे अभिभावकों को दुर्घटना होने का भय बना रहता है। मोटरसाइकिल और पैदल जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसी रास्ते से सहकारी इंण्टर कॉलेज और पीजी कालेज मिहरावां के छात्रों का आना-जाना रहता है।

इसके अलावा इटौरी बाजार होने के नाते दो दर्जन से अधिक गांव के लोग खरीदारी करने के लिए आते—जाते हैं जिससे सकरा रोड हो जाने से मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बड़ी वाहनों के आ जाने से छात्रों को पास देने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और दुर्घटना का भय बना रहता है। जनहित में दोनों बगल से झाड़ियों की कटाई कराई जाय, अन्यथा आए दिन बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि चौड़ी सड़क होने के बावजूद भी सकरी हो गई है। पीडब्ल्यूडी और वन विभाग द्वारा सफाई अभियान चलाया जाय, अन्यथा कभी बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: चिकित्सा फिजियोथेरेपी के विषय को गम्भीरतापूर्वक समझने की है जरूरत: डा. अवनीश

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें