BREAKING

Jaunpur News: चिकित्सा फिजियोथेरेपी के विषय को गम्भीरतापूर्वक समझने की है जरूरत: डा. अवनीश

स्वास्थ्य महानिदेशक से भौतिक चिकित्सकों को 'डॉ' लिखने की मिली अनुमति

अनुमति मिलते ही भौतिक चिकित्सकों ने एक—दूसरे का कराया गया मुंह मीठा

विनोद कुमार  @नया सवेरा  

चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय बाजार में स्थित सत्कार बेलनेस ऑफ इंस्टीट्यूशन कार्यालय पर शुक्रवार को फिजियोथैरेपी, भौतिक चिकित्सा से जुड़े चिकित्सक व छात्रों ने सरकार व स्वास्थ्य महानिदेशक द्वारा 'डॉ' लिखने की अनुमति मिलने पर एक—दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई गई।

इस बाबत डॉ अवनीश सिंह ने बताया कि सभी चिकित्सा विधाओं के ज्ञाताओं को भौतिक चिकित्सा फिजियोथेरेपी के विषय को गंभीरतापूर्वक समझने की जरूरत है। आज भौतिक चिकित्सा बहुत ही एडवांस स्वरूप ले चुकी है। इसके बारे में बहुतेरे चिकित्सक व जनता अनभिज्ञ हैं। स्वयं भारत के प्रधानमंत्री कई बार फिजियोथैरेपी और फिजियोथैरेपिस्ट चिकित्सा के बारे में बता चुके हैं। जल्द ही संगठन के माध्यम से प्रधानमंत्री से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया जायेगा।

Jaunpur News There is a need to understand the subject of medical physiotherapy seriously Dr. Avnish

उन्होंने का कहा कि जिस तरह डायग्नोस्टिक जांच के बिना हर चिकित्सक अधूरा है, वैसे ही भौतिक चिकित्सा के बिना सभी प्रकार के सर्जरी अधूरी है। किसी भी प्रकार की जॉइंट का रिप्लेसमेंट या ऑपरेशन हो या न्यूरो सर्जरी हो या कार्डियोक सर्जरी, गायनी, चाइल्ड डेवलपमेंट प्लास्टिक सर्जरी या अन्य कोई भी सर्जरी हो। अगर सर्जरी से पहले और सर्जरी के बाद फिजियोथैरेपी ट्रीटमेंट ना किया जाय तो सर्जरी का सफल होना या कहे मरीज का सामान्य स्थिति में आना नामुमकिन जैसा है। कभी-कभी तो स्थिति ऐसी होती है कि मरीज केवल फिजियोथेरेपी से ही ठीक हो जाता है, उसे दवा इत्यादि की जरूरत ही नहीं पड़ती है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: तथाकथित अधिवक्ता ने अधिवक्ता को पीटा, मोबाइल व नगदी छीनने का आरोप

अगर संपूर्ण भारत के भौतिक चिकित्सा एक दिन काम रोक दें तो पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा जायेगी। बता दें कि स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) ने फिजियोथैरेपिस्टों को 'डॉ' की उपाधि का उपयोग करने से रोक लगा दी थी जिसे महज एक दिन में वापस ले लिया गया जिसके बाद सरकार व स्वास्थ्य महानिदेशक के इस निर्देश पर देश भर के भौतिक चिकित्सकों में खुशी लहर दौड़ पड़ी।

कार्यक्रम में डा. सुरेश शरद प्रिय, डा. पंकज, डा. अमितेश, डा. रूद्रेश, डा. मयंक, डा. अभिनव, डा. सोनी, डा. श्रुति, डा. मेधा, डा. मनीष, डा. रोहित, डा. प्रमोद के साथ तमाम लोग मौजूद रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


स्व. उमानाथ सिंह (पूर्व मंत्री उ.प्र. सरकार) की 31 वीं पुण्यतिथि 13 सितम्बर 2023 ​को
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें