Jaunpur News: गीले कचरे को अलग-अलग रखने के लिए चलेगा जागरूकता अभियान : रुकसाना
बोर्ड की बैठक में आगामी त्योहारों को हुई चर्चा
साढ़े 3 घंटे तक लगातार चली बैठक
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। मड़ियाहूं नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक शांतिपूर्ण ढंग से सभासदों के बीच नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी की अध्यक्षता में और अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ की देखरेख में हुई। बैठक करीब साढ़े 3 घंटे तक चली। मंगलवार को नगर पंचायत मड़ियाहूं की बैठक ढाई बजे से शुरू की गई जिसमें नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी की देखरेख में नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारूकी ने बैठक की अध्यक्षता किया। बैठक में सभासदों ने अपने-अपने विचार रखते हुए आगामी नवरात्र और दुर्गा पूजा एवं भरत मिलाप को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इसके अलावा नगर में साफ-सफाई, प्रकाश की व्यवस्था, नाली सफाई, सीसी रोड चौड़ीकरण, खड़ंजा एवं घरों से निकलने वाले सूखा एवं गीला कचरों पर विस्तृत चर्चा की गई।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सपा नेता पंकज मिश्रा को मातृशोक
नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी ने घरों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए नगरवासियों में जागरूकता लाने का सुझाव दिया। जिस पर अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ ने कहा कि नगरवासियों में अलग-अलग कचरे को रखने के लिए जागरूकता लाने के लिए नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, बैनरों एवं अन्य साधनों से जागरूक किया जाए तभी अलग-अलग कचरा का प्रबंध हो पाएगा जिस पर सभी सभासदों ने अपनी सहमति देते हुए प्रस्ताव पर मुहर लगाया। इसके अलावा बैठक में सफाई कर्मियों, कर्मचारियों को भी निर्देशित किया गया कि नवरात्र से पहले त्योहार के मद्देनजर जो भी जरूरत हो उसको नगर पंचायत के सभासदों, अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी द्वारा एवं अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ के सहमति से कार्य को शीघ्र से शीघ्र पूरा किया जाए जिससे त्यौहार में किसी भी प्रकार का खलल पैदा न हो।
बोर्ड की बैठक के दौरान सभासद ममता वर्मा ने पुत्र रत्न की प्राप्ति होने पर अपने पति नितेश सेठ के हाथ से नगर पंचायत अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी, समस्त सभासदों एवं नगर पंचायत के कर्मचारियों को मिष्ठान से भरा टिफिन देकर सम्मानित किया। इस दौरान नगर पंचायत मड़ियाहूं के सभासद इजहार अहमद गुड्डू, अरविंद कुमार चौरसिया, राकेश कुमार गुप्ता, रवि मौर्य, राजेंद्र सोनकर, पप्पू बनवासी, इकबाल, डॉ. अब्दुल वाहिद, अनिल साहू, बबलू सोनकर, पिंकी सोनकर, अर्चना मौर्य, चांद बीबी, ममता वर्मा, इन्द्रा देवी के अलावा गुड्डू चौरसिया, अनूप कुमार, बड़े बाबू अमरनाथ विश्वकर्मा, श्याम नारायण मिश्रा, कहकसा शमीम, मो. आरिफ राईन मौजूद रहे।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)