Jaunpur News: धर्म परिवर्तन के प्रयास में लिप्त अभियुक्त गिरफ्तार
रामपुर, जौनपुर। रामपुर पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास में लिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से धर्म प्रचार की सामग्री भी बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार रामपुर पुलिस ने धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अभियुक्त अशोक पटेल पुत्र हरीराम पटेल निवासी ग्राम दमोदरा थाना रामपुर जनपद जौनपुर को सोमवार की सुबह गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी को जीसस जूनियर हाईस्कूल दमोदरा से गिरफ्तार किया, जहां धर्मांतरण गतिविधियों की सूचना विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई थी।
मौके से पुलिस ने 4 बाइबिल पुस्तकें, एक लकड़ी का क्रॉस चिन्ह और ईसा मसीह की एक तस्वीर बरामद की है। अनिल कुमार गौतम की लिखित शिकायत पर उक्त मामला पंजीकृत किया गया था। जिसमें आरोपी अशोक पटेल सहित चार अज्ञात व्यक्तियों को नामजद किया गया था। पुलिस द्वारा मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष रामपुर विनोद कुमार ने बताया कि धर्मांतरण की सूचना मिलते ही उच्च अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य आरोपियों की तलाश भी तेजी से जारी है।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)