Jaunpur News: करंट से युवक की मौत
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। नेवढ़िया क्षेत्र के रसूलहा गांव में बुधवार की रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव निवासी रामसिंह गौतम पुत्र जगदीश गौतम रात लगभग 9 बजे ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ जाने पर उसे जोड़ने का प्रयास कर रहा था। वह बांस की सिंघी लगाकर फ्यूज जोड़ने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रात करीब 10 बजे नेवढ़िया थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। बताया जाता है कि मृतक रामसिंह का विवाह मात्र छह माह पूर्व ही हुआ था। तीन भाइयों में सबसे छोटा होने के नाते वह घर पर रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में गमगीन माहौल व्याप्त है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जर्जर सड़क पर चलना हुआ दूभर

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)