BREAKING

Jaunpur News: जर्जर सड़क पर चलना हुआ दूभर

सरायबिका-भिखारीपुर मार्ग पर बने गड्ढों में भरा पानी, स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

जीबी सिंह @ नया सवेरा 

सुजानगंज, जौनपुर। विधानसभा क्षेत्र मुंगराबादशाहपुर में सरायबिका-भिखारीपुर मार्ग की स्थिति बेहद खराब हो गई है। यह सड़क गौहानी, थलोई, खडारी भिखारीपुर कला, मोहरियाँव और गोपालपुर जैसे कई गांवों को जोड़ती है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं। बारिश के मौसम में ये गड्ढे तालाब में बदल जाते हैं। इससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से हजारों विद्यार्थी रोजाना स्कूल जाते हैं। लॉर्ड बुद्धा इंटरनेशनल स्कूल, कुंवरपुर इंटर कॉलेज, जमुना देवी इंटर कॉलेज और सरस्वती इंटरमीडिएट कॉलेज ऊंचगाव गांव के छात्र-छात्राएं इसी रास्ते से गुजरते हैं। 

कई बार तो बच्चों के कपड़े गंदे हो जाने के कारण उन्हें स्कूल से वापस लौटना पड़ता है। ग्रामीणों ने हाल ही में जिलाधिकारी, सांसद और विधायक को इस समस्या से अवगत कराया है। युवा समाजसेवी पंकज दुबे, सुबेदार पटेल, मनोज उपाध्याय, मणि शंकर यादव, गोली दुबे और सतीश दुबे ने जनप्रतिनिधियों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से सांसद और विधायक भी गुजरते हैं, फिर भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। आए दिन यहां स्कूल की गाड़ियां पलटने का खतरा बना रहता है।

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth | Kotwali Chauraha Jaunpur | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | Olandganj Jaunpur | 9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें