BREAKING

Jaunpur News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गूंज रहा जफराबाद

इजहार हुसैन @ नया सवेरा 

जफराबाद, जौनपुर। नगर पंचायत जफराबाद बुधवार से रविवार तक गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गुंजायमान रहेगा। गणपति बप्पा मोरया संस्था जफराबाद के कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बे के नासही मोहल्ले विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूरे विधि विधान से विघ्नहर्ता गणेश जी की प्रतिमा बुधवार को स्थापित की गई है। पुरोहित ब्रम्हानन्द मिश्र द्वारा विधिपूर्वक प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न कराया। पूजा के संकल्पित यजमान रमाशंकर साहू उर्फ बबलू पत्नी सहित भाग लिया। प्राण-प्रतिष्ठा का पूजन समाप्त होने के बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। गणेश जी के प्रतिमा का विसर्जन आगामी एक सितम्बर दिन सोमवार को भव्य शोभायात्रा के साथ किया जायेगा।

मीडिया प्रभारी बृजनन्दन स्वरूप ने बताया कि गणेश पूजन हेतु समिति गठित है, जिसमें पूर्व सभासद चन्द्रशेखर सरोज अध्यक्ष, संजय शर्मा उपाध्यक्ष, दिनेश निगम गुड्डू महामंत्री, रमाशंकर साहू बबलू कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी बृजनन्दन स्वरूप, अखिलेश सिंह, अनिल गुप्ता आय-व्यय निरीक्षक, छोटेलाल जायसवाल संगठन मंत्री, राजीव गुप्ता सूचना मंत्री, नवीन चैहान मंत्री, विनय गुप्ता पिन्टू वरिष्ठ सलाहकार, रवि गुप्ता व्यस्थापक, रामजी गुप्ता, संजीव निगम, राम अवतार गुप्ता, जयहिन्द सेठ,संरक्षक मण्डल में तथा दयाशंकर पाल, दीपक गुप्ता, प्रकाश विश्वकर्मा, मनोज गुप्ता, राकेश गुप्ता, आदि को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।


यह भी पढ़ें | Jaunpur News: चोरी की बाइक, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ तीन धाराए


Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth | Kotwali Chauraha Jaunpur | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | Olandganj Jaunpur | 9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें