BREAKING

Jaunpur News: हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी गिरफ्तार

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी हत्या के प्रयास करने के वांछित आरोपी को पुलिस ने गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से धर दबोचा। मिर्जापुर जनपद के पड़री थाना क्षेत्र के शेष का पूरा गांव निवासी जयप्रकाश दुबे पुत्र उमाशंकर दुबे ऊक्त क्षेत्र के बिशुनपुर गांव में स्थित अपने रिश्तेदार के घर आये थे। वे अपने एक मित्र से हौज गांव में मिंलने गए थे। मिलकर लौटते समय उसे कुछ लोगों ने जमकर मारा पीटा। पीड़ित ने चार लोगों के विरुध्द तहरीर दिया। जिसपर पुलिस ने चार लोगो पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। बहादुरपुर गांव निवासी एक व्यक्ति को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार को मुखबिर से मिली सूचना पर एसआई रोहित राज, राकेश सिंह मय हमराहियों के हरिराम यादव पुत्र जोखन यादव को घर से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दुर्घटना का आरोपी रोडवेज बस चालक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (​ठकुराई गुट) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं



नया सबेरा का चैनल JOIN करें