BREAKING

Jaunpur News: विकास कार्यों की जांच में लाखों का गोलमाल उजागर

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। बदलापुर विकास खंड के सुतौली गांव में ग्राम प्रधान के द्वारा कराए गए अब तक के विकास कार्यों के निरीक्षण में तमाम खामियां उजागर हुई। जांच अधिकारी के समक्ष ही मुखरित होकर ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। नामित अधिकारी ने जांच आख्या गोपनीय रखा। बताया कि आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी। गांव निवासी दीपक तिवारी व देवेन्द्र तिवारी ने हलफनामा के साथ जिला अधिकारी डॉ दिनेश सिंह को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव की प्रधान  द्वारा गांव के विकास कार्यों में भारी अनियमितता की गई है।

 इनके द्वारा कागज पर काम दिखाकर लाखों रूपए सरकारी धन का गबन किया गया है। डीएम ने जांच के लिए जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी एनके विश्वकर्मा को नामित कर जांच आख्या प्रस्तुत किए जाने का आदेश दिया। जिसके अनुपालन में वे गुरुवार को विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन, कामों की गुणवत्ता का निरीक्षण करने गांव पहुंचे। विद्यालय, पंचायत भवन, आवास, तालाब, स्ट्रीट लाइटें,रीबोर, मनरेगा जाबकार्ड आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। जिसमें तमाम खामियां उजागर हुई। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ तमाम आरोप लगाए। जांच अधिकारी ने कहा कि जांच आख्या जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। उन्हीं के द्वारा अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें