BREAKING

Jaunpur News: श्रुति ने प्रथम प्रयास में नीट में पाई सफलता

Jaunpur News: श्रुति ने प्रथम प्रयास में नीट में पाई सफलता

नया सवेरा नेटवर्क

सिकरारा, जौनपुर। ग्राम प्रधान ककोहिया राम लौटन कनौजिया के बड़े पुत्र डॉ संजय कुमार रजक की पुत्री श्रुति का चयन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में हुआ है। श्रुति की सफलता से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है बल्कि गांव व क्षेत्रवासियों में भी उत्साह है। श्रुति के माता-पिता वर्तमान में दोनों अध्यापक है। डॉ संजय ने बताया कि यह सफलता श्रुति की कड़ी मेहनत तथा दादी अनारा देवी पूर्व ब्लाक प्रमुख, दादा राम लौटन प्रधान व माता अनीता के आशीर्वाद का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि गांव और क्षेत्र के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया है। श्रुति ने इसी वर्ष इन्टरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। श्रुति की सफलता से निश्चित रूप से गांव की तैयारी करने वाले छात्रों को मोटिवेशन मिलेगा।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं



नया सबेरा का चैनल JOIN करें