BREAKING

Jaunpur News: 14 अगस्त को देश ने झेला था बंटवारे का दंश

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन 

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। देश के विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गई यातना और वेदना का स्मरण  वर्तमान और भावी पीढ़ी को दिलाने के उद्देश्य से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह मे आयोजित किया गया। 

मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कहा कि 14 अगस्त 1947 एक ऐसी तारीख है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता इसी दिन भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान के नाम से दुनिया के मानचित्र पर एक नए राष्ट्र का उदय हुआ। देश के विभाजन ने करोड़ों लोगों के जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया। लाखों लोग विस्थापित हुए और देश ने सदी के सबसे बड़े सांप्रदायिक दंगों के दंश को झेला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में इस दिन को स्मृति दिवस घोषित कर इतिहास को जीवंत किया।

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों-भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान गंवानी पड़ी।

उन्होंने कहा कि विभाजन के कारण हुई हिंसा और नासमझी में की गई नफरत से लाखों लोग विस्थापित हो गए और कई ने जान गंवा दी। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: श्रुति ने प्रथम प्रयास में नीट में पाई सफलता  

पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत का विभाजन देश के लिए किसी विभीषिका से कम नहीं थी इसका दर्द आज भी देश को झेलना पड़ रहा है ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन ने पाकिस्तान को 1947 में भारत के विभाजन के बाद एक मुस्लिम देश के रूप में मान्यता दी थी लाखों लोग विस्थापित हुए थे और बड़े पैमाने पर दंगे भड़कने के चलते कई लाख लोगों की जान चली गई थी। मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अजय शंकर दुबे ने कहा कि 14 अगस्त जहां पाकिस्तान के लिए एक नए राष्ट्र के तौर विश्व भूगोल पर खुद का स्थापित करने का दिन था वहीं लाखों लोगों के लिए यह विभाजन, विस्थापन, हिंसा का दिन था। अध्यक्षता कर रहे 

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि देश का बंटवारा हुआ लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से नहीं इस ऐतिहासिक तारीख ने कई खूनी मंजर देखे भारत का विभाजन खूनी घटनाक्रम का एक दस्तावेज बन गया। भारत-पाक विभाजन की यह घटना सदी की सबसे बड़ी त्रासदी में बदल गई। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस इसी दर्द को याद करने का दिन है। संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्र तथा कार्यक्रम संयोजक डीसीएफ चेयरमैन धनंजय सिंह ने आभार व्यक्त किया।

श्री कृष्णा न्यूरो मानसिक रोग चिकित्सालय के डा. हरिनाथ यादव की तरफ से  रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं



नया सबेरा का चैनल JOIN करें