BREAKING

Jaunpur News: दुर्घटना का आरोपी रोडवेज बस चालक गिरफ्तार

नया सवेरा नेटवर्क

खेतासराय, जौनपुर। थाना क्षेत्र के गुरैनी बाजार के समीप हुए सड़क हादसे के आरोपी बस चालक को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो दिन पहले रात्रि में बस और ट्रक दुर्घटना में पांच लोग की जान चली गई थी। क़रीब 15 लोग घायल हुए थे। 

थानाध्यक्ष रामाश्रय रॉय ने बताया कि पुलिस की टीम ने गुरुवार को बस चालक रमाकांत पुत्र कन्हैयालाल निवासी थाना फूलपुर,आजमगढ़ को घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि बस चालक भी हादसे में घायल हो गया था। अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद वह अपने घर चला गया था। आरोपित का चालान न्यायालय भेज दिया गया। शाहगंज कोतवाली के निजमापुर निवासी बृजेश विश्वकर्मा ने पत्नी पूनम और प्रियल की मौत पर गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में अभियोग दर्ज कराया था। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, एसआई विद्यासागर सिंह, कांस्टेबल  अनिल कुमार यादव समेत अन्य पुलिस के जवान शामिल रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विद्युत झालरों से सजाया गया नगर पालिका परिषद प्रांगण


अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ सेरक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें