Jaunpur News: स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विद्युत झालरों से सजाया गया नगर पालिका परिषद प्रांगण
नया सवेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर। स्थानीय नगर पालिका परिषद प्रांगण को स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है जो नगरवासियों के लिए एक कौतूहल बन गया है । इस सम्बन्ध में नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि ने बताया कि जब कोई त्यौहार मनाया जाता है तो लोग अपने घरों और प्रतिस्ठान की साफ-सफाई और रंग-रोगन कर उसे अच्छे तरीके से सजाते और सवारते है । इसी प्रकार स्वतन्त्रता दिवस भी एक राष्ट्रीय त्यौहार है जो सभी का है । इस स्वतन्त्रता को दिलाने में हमारे देश के लाखों वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें यह स्वतन्त्रता दिलाया है हम उन्हीं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर यह महान पर्व मनाते हैं जिसके लिए यह नगर पालिका परिषद प्रांगण आकर्षक ढंग से सजाया गया है ।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शीराज़े हिन्द जौनपुर का ऐतिहासिक चेहल्लुम सम्पन्न

