AmbedkarNagar News : विश्वदीपक उपाध्याय की शोध मौखिकी परीक्षा संपन्न
नया सवेरा नेटवर्क
अम्बेडकरनगर। शनिवार,30 अगस्त को उसरहवा, अकबरपुर के निवासी हिन्दी विषय के शोध छात्र विश्वदीप उपाध्याय सुपुत्र-डॉ मारुति प्रसाद उपाध्याय का शोध शीर्षक "हिन्दी सन्त साहित्य समीक्षा-परम्परा तथा डॉ. राधिका प्रसाद त्रिपाठी के साहित्य का अनुशीलन" विषय पर पी-एच०डी० मौखिकी परीक्षा संपन्न हुई। वाह्य विशेषज्ञ प्रोफेसर राजेश सिंह 'हिंदी विभाग, बुद्ध पी.जी. काॅलेज कुशीनगर एवं शोध निर्देशक प्रोफेसर सत्यप्रकाश त्रिपाठी 'अध्यक्ष हिन्दी विभाग , बी.एन.के.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अकबरपुर, अम्बेडकरनगर' द्वय विद्वान् परीक्षक रहें।
ज्ञात हो कि शोधार्थी विश्वदीपक उपाध्याय संप्रति प्राचार्य ब्रजेन्द्र जनता महाविद्यालय विसावर, हाथरस सेवा में रहते हुए संत साहित्य पर गहन अध्ययन एवं विभिन्न शोध प्रविधियों को अपनाकर मौलिक कार्य किया है। अंत में विश्वदीपक उपाध्याय को पी-एच.डी. मौखिकी संपन्न होने पर प्रो.आर.एन.त्रिपाठी, डाॅ. सिद्धार्थ पाण्डेय,डॉ. अनीता सिंह, डॉ.रेखा पंत, डॉ.भावेश त्रिपाठी, अश्वनी तिवारी एवं उपस्थित प्राध्यापक-कर्मचारीगण ने बधाई दी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पानी भरे गड्ढे से मिली महिला की लाश की पहचान
![]() |
विज्ञापन |