Jaunpur News: गाँजा व मारुति के साथ दो अभियुक्तों गिरफ्तार
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। थाना मीरगंज पुलिस टीम द्वारा रात्रि गस्त व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान अभियुक्तगण 1.सुरज गौतम पुत्र श्याममिलन निवासी लोहरियाँव थाना महाराजगंज जनपद जौनपुर 2. प्रज्ञादीप सागरवाल पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी रखवा बेलवा थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर को 20 किलो 870 ग्राम नाजायज गाँजा मय एक अदद मारुति सुजुकी XL6 वाहन सं0 UP32MV8782 के साथ थाना मीरगंज क्षेत्र के बभनियाँव-बादशाहपुर रोड बहद ग्राम सेमरी हाईवे अण्डर पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 103/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम 1.सुरज गौतम पुत्र श्याममिलन निवासी लोहरियाँव थाना महाराजगंज जनपद जौनपुर, 2. प्रज्ञादीप सागरवाल पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी रखवा बेलवा थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।