Jaunpur News: मशीन घर से चोरों ने रातों रात हजारों का माल किया पार
नया सवेरा नेटवर्क
मीरगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मेदपुर बनकट गांव में बीती रात चोरों ने मशीन घर का ताला तोड़कर अंदर लगे हजारों के सामान पर हाथ साफ़ करते हुए चम्पत हो गए। सुबह पीड़ित परिवार ने चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दिया। इस मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गई है। बीती रात मेदपुर बनकट गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद सिंह के घर से थोड़ी दूर पर पम्पिंग सेट मशीन है। बीती रात चोरों ने मशीन घर के पीछे की दीवाल तोड़कर उसमें लगा स्टेप्लाइजर, स्टार्टर सहित अन्य उपकरणों पर हाथ साफ़ करते हुए रातों रात फरार हो गए। सुबह पीड़ित परिवार ने पुलिस को घटना के बारे में सूचना दिया। चोरों द्वारा थाना से महज 400 मीटर दूर लगी मशीन से चोरी होने की जानकारी से ग्रामीणों में चोरों के प्रति दहशत व्याप्त है। पीड़ित ने बताया कि दो माह में तीसरी बार मशीन घर से चोरी हुई हैं। इसके पूर्व 25 फ़रवरी को भी सर्वोदय इंटरमीडिएट के प्रधानाचार्य डॉ. संतोष सिंह के मशीन घर को भी चोरों ने अपना निशाना बनाया था।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कार्यकारी अध्यक्ष नीरज सिंह का हुआ स्वागत
![]() |
विज्ञापन |