BREAKING

Jaunpur News: श्रीकृष्ण बरही पर 25वां विशाल भंडारा

रात्रि जागरण में भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज, जौनपुर। नगर के मुख्य मार्ग स्थित श्री राधा कृष्ण महादेव मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के बरही पर 25वां विशाल भंडारा एवं रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और देर रात तक भक्ति संगीत का आनंद लिया।

Jaunpur News: 25th huge feast on Shri Krishna Barhi

प्रतापगढ़ से आए उजाला ग्रुप के कलाकारों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शिवांगी ने कृष्ण भजन गाकर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। वहीं विक्की सूफी ने खाटूश्याम के गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। अजय उजाला ने “बम बम बोल रहा है काशी” सुनाकर उपस्थित जनसमूह को झूमने पर विवश कर दिया। मंदिर समिति के अध्यक्ष सिम्पू अग्रहरि ने भंडारा व जागरण में शामिल सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विनोद अग्रहरि, भोनू अग्रहरि, बेचू अग्रहरि, प्रदीप जायसवाल, पंकज गुप्ता, बड़ेलाल यादव, प्रमोद यादव, आशीष अग्रहरि, श्रीश मोदनवाल, विशाल यादव, सौरभ, संदीप, दुर्गा, सोनू, शुभम, विक्की, दीपक अग्रहरि, विजय, राजकुमार, गिरधारी लाल सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth | Kotwali Chauraha Jaunpur | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | Olandganj Jaunpur | 9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें