BREAKING

Jaunpur News: दुख की घड़ी में शासन-प्रशासन पीड़ित परिवारजन के साथ : गिरीश

हरसंभव दी जाएगी मदद : राज्यमंत्री

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव द्वारा बुधवार देर सायं जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सहित अन्य अधिकारियों के साथ गत 25 अगस्त 2025 को कोतवाली क्षेत्र के मछलीशहर पड़ाव में अतिवृष्टि तथा खंभे में विद्युत प्रवाह होने के कारण घटित हृदय विदारक घटना में मृतक शिवा, प्राची मिश्रा और समीर के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की गई तथा पीड़ित परिवारजन को सांत्वना दी गई। राज्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में शासन प्रशासन पीड़ित परिवारजन के साथ है। 

मुख्यमंत्री तथा प्रमुख सचिव गृह को घटना क्रम से अवगत करा दिया गया है तथा शासन के निर्देश के क्रम में नियमानुसार हरसंभव जो भी मदद दी जा सकेगी, दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह घटना दुखद तथा हृदय को विचलित करने वाला है। घटना की जांच हेतु मुख्य राजस्व अधिकारी, प्रभारी स्थानीय निकाय अजय अम्बष्ट की अध्यक्षता में एसपी सिटी तथा अधीक्षण अभियंता विद्युत की संयुक्त त्रिसदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

इसके साथ ही मंत्री तथा जिलाधिकारी द्वारा घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया तथा मंत्री द्वारा पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए कहा गया कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न होने पाए। इस दौरान एसपी डॉ. कौस्तुभ, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन, उपजिलाधिकारी सदर सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: श्रीकृष्ण बरही पर 25वां विशाल भंडारा

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें