BREAKING

Jaunpur News: रहमानिया सीरत कमेटी ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। नगर के डढ़ियाना टोला मल्हनी पड़ाव पर ईद मिलादुन्नबी स.अ.व. एवं जुलूस-ए-मदहे सहाबा को सम्पन्न कराने वाली रहमानिया सीरत कमेटी के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ़ खान की अगुवाई में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा, जिसके माध्यम से मांग की कि उक्त प्रोग्राम में साफ़-सफ़ाई, जल की व्यवस्था, बिजली के साथ पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहे और पूर्व की भांति मिल रही समस्त सुविधाओं को इस बार भी दिया जाए। बता दें कि इस वर्ष उक्त जलसा व जुलूस 20 सितंबर को मानना निश्चित हुआ है। 20 सितंबर को मोहल्ला डढ़ियाना टोला में क़ौमी यकजहती राष्ट्रीय एकता का प्रोग्राम होगा। 

Jaunpur News Rahmania Seerat Committee submitted a memorandum regarding demands

उसी दिन शाही बड़ी मस्ज़िद के उत्तरी गेट से शाम 6 बजे अंजुमन व फन ए सिपाहगरी के अखाड़ों का जुलूस उठकर अपने परंपरागत निर्धारित रास्तों से होता हुआ मोहल्ला बाग ए हाशिम रौज़ा क़दम रसूल पर पहुंच कर समाप्त होगा। 21 सितम्बर को सायं 7 बजे से मोहल्ला डढ़ियाना टोला में नातिया कलाम का आयोजन होगा जिसमें शहर की नात ख्वां अंजुमनें अपना अपना कलाम पेश करेंगी।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए रहमानिया सीरत कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ़ खान ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम बहुत ही पुराना है जिसके लिये हमारे बड़ों ने बहुत ही क़ुरबानी दी है। अब इस जलसा व जुलूस को कामयाब बनाने की हम सबकी ज़िम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से इस प्रोग्राम में शिरकत करने की अपील भी की है। इस अवसर पर आरिफ़ खान, शाहनवाज़ मंजूर सभासद, अशफाक मंसूरी सभासद प्रतिनिधि, शाहनवाज अहमद, शोएब खान, बिलाल, अज़ीज़ खान, मुन्ना, मोहम्मद ताहिर, सिराज सिद्दीकी, कामिल सिद्दीकी, मसूद अहमद समेत आदि उपस्थित रहे।

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें