BREAKING

Jaunpur News: शिक्षक सतीश सिंह राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिये चयनित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षक दिवस पर करेंगे पुरस्कृत

अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान होने के कारण ही उन्हें मिला यह पुरस्कार

नया सवेरा नेटवर्क

सुइथाकला, जौनपुर। जिले से राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए भेजे गए 3 लोगों में प्रधानाध्यापक सतीश सिंह का चयन हुआ है। प्रधानाध्यापक सतीश सिंह अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहते हैं और बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए कहीं से कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में उनके मार्गदर्शन में विद्यालय के 82 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। राष्ट्रीय श्रेष्ठ परीक्षा में 7 छात्र चयनित हुए। इसके अलावा स्काउट गाइड मंडल प्रतियोगिता में इनके विद्यालय पहले स्थान पर था। विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में उनके विद्यालय की छात्रा खुशी पाल ने पहले स्थान पर रहे। हिंदुस्तान ओलम्पियाड 2024 वाराणसी मंडल में इनका विद्यालय दूसरे स्थान पर रहा।

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए हमेशा समर्पित रहते हैं। योग्य शिक्षक के रूप में उन्होंने हाईस्कूल, इंटर समोधपुर इंटर कॉलेज से, बीएससी और एमएससी उदय प्रताप कॉलेज से उत्तीर्ण करके शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए लगे हुए हैं। यही उनका समर्पण और अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने के कारण ही उन्हें इस पुरस्कार के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चयनित किया गया। बताते चलें कि क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय अशोकपुर कला के प्रधानाध्यापक सतीश सिंह को शिक्षक दिवस 5 सितम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुरस्कृत किया जाएगा।

JAUNPUR FITNESS GYM Grand Opening 🇮🇳 🇮🇳🇮🇳 & 𝐈𝐧𝐝𝐞𝐩𝐞𝐧𝐝𝐞𝐧𝐜𝐞 𝐃𝐚𝐲 𝐎𝐟𝐟𝐞𝐫 1 Monthly Fees :- 2000 ₹1,600 3 Monthly Fees :- 5000 ₹3,900 6 Monthly Fees :- 10,000 ₹7,200 12 Monthly Fees:- 18,000 ₹12,000 Zumba & Dance Class Fees:- 1,500 Offer Fees ₹1,200  📍UTSAV MOTEL WAJIDPUR TIRAHA JAUNPUR ☎️*+91-9119844009, 9580485070*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें