Bareilly News: मध्य प्रदेश सरकार का निर्मल वर्मा पुरस्कार मिलने पर सुरेश मिश्रा का किया अभिनंदन

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। अभा साहित्य परिषद ब्रज प्रांत बरेली के तत्वावधान में "वर्तमान परिवेश में हिंदी साहित्य का बदलता स्वरूप" विषयक गोष्ठी हुई। इसके साथ ही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अखिल भारतीय निर्मल वर्मा पुरस्कार मिलने पर सुरेश बाबू मिश्रा का अभिनंदन भी किया गया। शील ग्रुप के सिटी ऑफिस पर इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रांत बरेली के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा जी को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अखिल भारतीय निर्मल वर्मा संस्मरण सम्मान मिलने पर पदाधिकारियों द्वारा शाल ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर सारस्वत अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो केए वार्ष्णेय ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ उमेश चन्द्र गुप्ता द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा, प्रांतीय महामंत्री डाॅ शशिबाला राठी, डाॅ. एसपी मौर्य तथा प्रोफेसर विनीता सिंह ने हिंदी साहित्य के बदलते स्वरूप पर अपने विचार प्रस्तुत किये। विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य शिव ओम शर्मा, अनुराग उपाध्याय, प्रवीण शर्मा, रितेश साहनी, गंगाराम पाल, प्रमोद मिश्रा, निर्भय सक्सेना, सुरेंद्र बीनू सिन्हा, अखिलेश गुप्ता ने सुरेश बाबू मिश्रा को अखिल भारतीय निर्मल वर्मा सम्मान मिलने पर उन्हे बधाई दी। उनके सम्मान में अपने विचार भी प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन डॉ बृजेश कुमार शर्मा ने किया। डाॅ अखिलेश कुमार गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। 

यह भी पढ़ें | Poetry: होती नहीं अगर मजबूरी तुम को क्यों हम जाने देते


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें