Poetry: विश्राम करता सूरज ढ़ल कर के रात भर...

नया सवेरा नेटवर्क

विश्राम करता सूरज ढ़ल कर के रात भर...



विश्राम करता सूरज ढ़ल कर के रात भर।। 

चन्दा के साथ चांदनी चल कर के रात भर।। 

कहता नहीं है दर्द किसी से कभी गिरीश-

देता प्रकाश दीप भी जल कर के रात भर।।


अल्पज्ञ हैं नहीं है ज्ञान विधि विधान का।। 

अपमान कर रहे हैं मूर्ख संविधान का।।

वीरों की ये धरती है साहस है शौर्य भी-

गुणगान विश्व करता है भारत महान का।।


पग में बंधा बजता रहूँ छागल नहीं हूँ मैं।। 

तन मे विंधे हैं तीर यूँ घायल नहीं हूँ मैं।। 

करता हूँ अपने मन का कहता नहीं कभी-

पागल करार कर दिये पागल नहीं हूँ मैं।।


मुश्किल है लगाना कठिन अंदाज आज कल।। 

कब और कहाँ किस पे गिरे गाज़ आज कल।। 

बदला हुआ है तेवर बच कर के जरा रहना-

सत्ता का बहुत गर्म है मिज़ाज आज कल।।


कुछ लोग हैं जो आते नहीं बाज आज कल।। 

नीलाम कर दिये  हैं शर्म लाज आज कल।। 

गुमराह करने निकले हैं जनता को देश की-

बदला हुआ है जीने का अंदाज़ आज कल।।


रीति बदली रिवाज बदला है।। 

है नया युग समाज बदला है।। 

उफनी नदियाँ हैं चीखते पर्वत-

बादलों का मिज़ाज बदला है।।


संभव नहीं है आन बान शान बेंच दूं।। 

क्या चाहते हो होठों की मुस्कान बेंच दूं।। 

कितना गिरोगे गिरने की सीमा नहीं कोई-

मैं भी तुम्हारी तरह से ईमान बेंच दूं।।


होती नहीं अगर मजबूरी तुम को क्यों हम जाने देते।। 

रोक अगर पाते आंसू हम आंखों में क्यों आने देते।। 

मिलना और बिछड़ना ही तो जीवन का प्रारब्ध है पगले-

कुछ दिन और रूके होते प्रिय आसूं तो ढ़ल जाने देते।।

गिरीश श्रीवास्तव गिरीश

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth | Kotwali Chauraha Jaunpur | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | Olandganj Jaunpur | 9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें