Jaunpur News: विभिन्न समस्याओं को लेकर सपा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। तहसील केराकत के विभिन्न गांव में जले ट्रांसफार्मरों को बदले जाने, सीएचसी केराकत में व्याप्त गंदगी, केराकत नगर एवं चंदवक में जर्जर तारों व विद्युत खंभों को बदले जाने सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने सपा केराकत विधान सभा अध्यक्ष नीरज पहलवान के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन मौके पर उपस्थित नायब तहसीलदार हुसैन अहमद को दिया। दिये ज्ञापन में बराई, आसमान पट्टी, गोबरा कोड़रे, थानागद्दी तिसिया, सरैया पराऊगंज में जले ट्रान्सफार्मर को बदले जाने, चंदवक, केराकत नगर में जर्जर तारों व विद्युत पोलों को बदलने की मांगें शामिल रहीं। ज्ञापन देने वालों में नीरज पहलवान, डा. हरिराम यादव, भगवती सरोज व आजाद कुरैशी आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्रदेश में चरम सीमा पर बढ़ गया अपराध : कमलेश चौहान
Tags:
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news

