Jaunpur News: दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, जेल भेजा गया

नया सवेरा नेटवर्क

रामपुर, जौनपुर। थाना रामपुर पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे बताया कि दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट, आईटी एक्ट तथा बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। प्रभारी निरीक्षक रामपुर देवानन्द रजक ने अपनी टीम के साथ आरोपी को धर दबोचा है। थाना रामपुर पर कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वांछित अभियुक्त मोनी उर्फ एहतेशाम पुत्र इकराम अहमद उर्फ अकरम अली निवासी ग्राम भाऊपुर थाना नेवढ़िया को शुक्रवार सुबह करीब 9:20 बजे हनुमान कुटी मंदिर, गोपालापुर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने मौके से एक मोबाइल भी बरामद किया है, जिसे जांच में शामिल किया जा रहा है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें