Jaunpur News: समस्याओं का तत्काल हो समाधान : रमेश सिंह

उप्रमाशिसं ने 22 सूत्रीय मांगों के समर्थन में डीआईओएस कार्यालय पर किया प्रदर्शन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अपनी 22 सूत्री मांगों के समर्थन में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठुकराई) गुट जौनपुर द्वारा जिलाध्यक्ष तेरस यादव की अध्यक्षता में विशाल धरने का सफल आयोजन किया गया। प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह ने कहा कि 11 व 12 जुलाई को के.पी. कम्यूनिटी सेन्टर प्रयागराज में आयोजित प्रदेश सम्मेलन में लिये गए। निर्णय के अनुसार शिक्षकों की 22 प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा गया। इस सरकार की जिद के कारण मजबूर होकर संघर्ष का रास्ता चुनना पड़ा। उसी के क्रम में प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाना है।


जनपद में मार्च 2025 को सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्य, शिक्षकों के जीपीएफ एवं पेंशन प्रकरण अभी तक सत्यापन के नाम पर लंबित रखने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए तत्काल समाधान करने की हिदायत दी। तदर्थ शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए उनके विनियमितीकरण को हर कीमत पर कराने का वादा किया। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की कार्यप्रणाली पर क्षोभ व्यक्त करते हुए आगाह किया कि यदि शिक्षक समस्याओं की इसी प्रकार अनदेखी की गई तो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठुकराई गुट जौनपुर अपने पुराने तेवर को अपनाते हुए पूरी तरह से सुधारने को मजबूर होगा।

धरने को मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष हसन सईद, बृजेश सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, दयाशंकर यादव सहित अन्य शिक्षक नेताओं ने भी सम्बोधित किया। सभी ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की कार्यप्रणाली पर अफसोस जताते हुए सुधरने की अपील की। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित 22 सूत्रीय मांगों एवं जनपदीय समस्याओं संबंधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपदीय समस्याओं को 5 दिन में हल करने एवं प्रदेशीय समस्याओं को मुख्यमंत्री को भेजने का पूर्ण आश्वासन दिया। उनके इस आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। धरने का संचालन जिला मंत्री ठाकुर प्रसाद तिवारी ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष तेरस यादव विपरीत मौसम में आये हुए सभी सम्मानित शिक्षकों का आभार प्रकट किया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: गोवशों को प्रचुर मात्रा में दिया जाए नैपियर घास


प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 




नया सबेरा का चैनल JOIN करें