Jaunpur News: गोवशों को प्रचुर मात्रा में दिया जाए नैपियर घास

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र के द्वारा विकास खण्ड बक्शा के सादनपुर अस्थाई गोशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा गो आश्रय स्थल में गोवंशो के लिए मूलभूत व्यवस्थाओं की उपलब्धता का जायजा लिया गया। गो-आश्रय स्थल में पर्याप्त मात्रा में भूसा, चोकर, पेयजल, नेपियर घास आदि उपलब्ध पायी गया। शेड में वेंटिलेशन की अच्छी व्यवस्था पायी गयी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया गया कि गोवशों को नैपियर घास प्रचुर मात्रा में दिया जाए। 

Jaunpur News: Napier grass should be given to cows in abundance

गो आश्रय स्थल में पौधरोपण भी किया जाए। इसके साथ ही पशु चिकित्साधिकारी नियमित रूप से गोवंशों के स्वास्थ्य की जांच करें और बीमार होने की दशा में उनका उपचार भी करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने गोवंशों को गुड़ और केला भी खिलाया। 

इसके उपरान्त जिलाधिकारी के द्वार सादनपुर पेयजल योजना का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चौकीदार ने बताया कि 15 दिन से केबिल खराब है। उच्च अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी जोड़ा नहीं जा रहा है। जिस पर अधीक्षण अभियंता जल निगम को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन शासन की महत्वाकांक्षी योजना है इसमें शिथिलता क्षम्य नहीं की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. ओ.पी. श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान मनीलाल यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दुर्घटना के बाद चक्का जाम करने सहित विभिन्न आरोपों में 14 नामजद, 30 से 40 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें