BREAKING

Jaunpur News: खिलाड़ियों, नागरिकों को फिट इंडिया की शपथ, हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिला खेल कार्यालय जौनपुर के तत्वावधान में स्व. मेजर ध्यानचन्द विश्वविख्यात हॉकी खिलाड़ी के जन्म दिवस को खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस वर्ष खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं उ.प्र. सरकार द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में मेजर ध्यानचन्द को श्रद्धांजलि देने के साथ ही पूर्वान्ह साढ़े 10 बजे हॉकी स्टेडियम विजयन्त खण्ड गोमती नगर लखनऊ से मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश स्तर पर खेल दिवस सम्बन्धी कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में लगायी गयी एलईडी वॉल/टीवी स्क्रीन द्वारा लाइव 'फिट इण्डिया' की शपथ उपस्थित समस्त लोगों को दिलाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राज्यसभा श्रीमती सीमा द्विवेदी उपस्थित रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्यामबाबू यादव एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि करंजाकला सुनील यादव उपस्थित रहे।

पुरस्कार का समापन एवं पुरस्कार वितरण जिला पंचायत सदस्य श्यामबाबू यादव के द्वारा किया गया। हॉकी का फाइनल मैच इन्दिरा गांधी स्टेडियम की टीम एवं जयकरन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदपुर गड़ऊर के मध्य खेला गया जिसमें स्टेडियम की टीम ने जयकरन पूर्व माध्यमिक की टीम को 3-1 से पराजित किया। मुख्य अतिथि द्वारा विजेता, उप विजेता टीमों के साथ ही निर्णायकों को भी पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों के साथ ही एथलेटिक्स के प्रत्येक इवेन्ट में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा। इसके अतिरिक्त भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना फिट इण्डिया मिशन के अन्तर्गत ’’सन्डे ऑन साइकिल’’ का आयोजन 31 अगस्त को इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम से वीर बहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर तक किया जायेगा। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजकेशर पाल, ए.डी.ओ. पंचायत करंजाकला डॉ. रामकृष्ण यादव के अतिरिक्त ग्राम प्रधान एवं गणमान्य व्यक्ति एवं नागरिक उपस्थित रहे।

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

JAUNPUR FITNESS GYM Grand Opening 🇮🇳 🇮🇳🇮🇳 & 𝐈𝐧𝐝𝐞𝐩𝐞𝐧𝐝𝐞𝐧𝐜𝐞 𝐃𝐚𝐲 𝐎𝐟𝐟𝐞𝐫 1 Monthly Fees :- 2000 ₹1,600 3 Monthly Fees :- 5000 ₹3,900 6 Monthly Fees :- 10,000 ₹7,200 12 Monthly Fees:- 18,000 ₹12,000 Zumba & Dance Class Fees:- 1,500 Offer Fees ₹1,200  📍UTSAV MOTEL WAJIDPUR TIRAHA JAUNPUR ☎️*+91-9119844009, 9580485070*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें